सोनभद्र में अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़, गांव में मचा हड़कंप; जांच के घेरे में कई पहलू
सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के सिकरवार गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से ग्रामीणों में रोष फैल गया। घटना रात के समय की बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है और गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।