तहसील दिवस में आखिर किस बात पर अफसरों ने दिखाई सख्ती? डीएम, डीआईजी और एसएसपी ने फरियादियों को दिया बड़ा भरोसा
गोरखपुर के सदर तहसील दिवस में डीएम दीपक मीणा, डीआईजी शिवासिम्पी चन्नप्पा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने जनता की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने भूमि विवाद, पुलिस और राजस्व मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर समाधान किया गया और शेष पर समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा दिया।