FIFA World Cup 2026: क्या अमेरिका पड़ेगा भारी या पैराग्वे करेगा कमाल? जानिये किसमे कितना दम
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में शुक्रवार सुबह 6:30 बजे अमेरिका और पैराग्वे के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। अमेरिका को घरेलू परिस्थितियों और हालिया फॉर्म का फायदा मिल सकता है, जबकि पैराग्वे अपनी मजबूत रक्षात्मक रणनीति के दम पर कड़ी चुनौती देने को तैयार है।