IND vs PAK U19: भारत-पाकिस्तान मुकाबला, कौन करेगा सेमीफाइनल में जगह पक्की?
अंडर-19 विश्व कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। सेमीफाइनल की दौड़ में यह मैच निर्णायक साबित हो सकता है। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम अब तक अजेय है, जबकि पाकिस्तान एशिया कप फाइनल की जीत से आत्मविश्वास से भरा है।