राजधानी में छिपा था ’50 हजारी’ डाकू: STF के बिछाए जाल में ऐसे फंसा शातिर लुटेरा, जानिए कैसे हत्थे चढ़ा फरार इनामी
प्रयागराज में हंडिया-कोखराज हाईवे पर चलती ट्रकों को लूटने वाले गैंग के 50 हजार रुपये के इनामी सरगना छैला बाबू सरोज को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने साथियों के साथ ट्रक को माल समेत गायब करता था।