Crime in UP: चंदौली में ट्रक चालक का कारनामा, पुलिस टीम को छकाया, पुलिस ने दिया ये जवाब
यूपी के चंदौली में सोमवार को चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक चालक पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया। हालांकि जैसे-तैसे पुलिस ने अपनी जान बचाई। ड्राइवर और खलासी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें खेतों से पकड़ लिया।