भारत टेक्सटाइल मेला 2025: तीन दिन तक चलेगा मेगा इवेंट, वैश्विक व्यापार को मिलेगा नया आयाम
भारत टेक्सटाइल मेला 2025 का आयोजन 10 से 12 जुलाई तक दिल्ली के प्रख्यात भारत मंडपम में किया जाएगा। इस मेले में चार प्रमुख ट्रेड शो यार्नेक्स, एफ एंड ए शो, अपैरल सोर्सिंग फेयर (ASF) और होमटेक्स एक साथ आयोजित किए जाएंगे। टेक्सटाइल क्षेत्र की विविधताओं को एक मंच पर लाने वाला यह मेला उद्योग जगत के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।