Deoria News: समाधान दिवस पर रुद्रपुर कोतवाली पहुंचे डीआईजी यश चन्नाप्पा, थाना प्रबंधन और महिला हेल्पलाइन व्यवस्था का लिया जायज़ा
समाधान दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को डीआईजी गोरखपुर यश चन्नाप्पा ने रुद्रपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। महिला डेस्क, अपराध रजिस्टर, कंप्यूटर कक्ष सहित थाना की तमाम व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।