Border Dispute: सीमा पर फिर युद्ध जैसे हालात, थाईलैंड-कंबोडिया विवाद में बढ़ा कूटनीतिक संकट
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 24 जुलाई 2025 को सीमा विवाद के चलते एक सैन्य झड़प हुई है, जिसमें थाई सेना के दो सैनिक घायल हुए हैं। यह झड़प ता मोआन थॉम मंदिर को लेकर शुरू हुई, जो एक विवादित क्षेत्र में स्थित है। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बाद यह घटना हुई, जिसमें ड्रोन और भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया।