रामनगर में हाईवे पर पलटा श्रमिकों से भरा टेंपो, 5 घायल; ओवरलोडिंग पर उठे सवाल
रामनगर-काशीपुर हाईवे पर पीरुमदारा के पास शुक्रवार सुबह श्रमिकों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में 14 लोग सवार थे, जिनमें पांच श्रमिक घायल हुए। हादसे ने परिवहन विभाग की लापरवाही उजागर कर दी। एसडीएम ने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।