Viral video: पत्नी की लाश बाइक पर बांध 80 किमी तक सरपट भागता रहा पति, जानें पूरी वजह
रक्षाबंधन के दिन नागपुर-जबलपुर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। मृतका के पति ने मदद की कई गुहार लगाई, लेकिन न कोई एंबुलेंस आई और न किसी ने सहायता की। अंत में उसने पत्नी के शव को बाइक पर बांधा और अपने गांव ले जाने लगा। इस हृदयविदारक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह मामला न केवल सिस्टम की विफलता, बल्कि समाज की संवेदनहीनता को भी उजागर करता है।