Exclusive Interview: यूपी के कृषि मंत्री ने डाइनामाइट न्यूज पर किया बड़ा खुलासा, इस बात के बाद महराजगंज प्रशासन में मचा हड़कंप
खाद संकट के बीच कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बड़ा बयान देते हुए 20 बिचौलियों के नाम उजागर कर दिए। डाइनामाइट न्यूज से बातचीत में मंत्री ने पूरे नाम, पता और जून-जुलाई माह में खरीदी गई खाद की मात्रा तक सार्वजनिक कर दी। मंत्री ने जिला प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। साथ ही चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर विपक्षियों पर भी जमकर हमला बोला है ।