Greater Noida: तैश में आया पड़ोसी, निकाली लाइसेंसी पिस्तौल, ग्रेटर नोएडा में दुकानदार पर सरेआम चला दी गोली
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में मामूली गुटखा खरीदने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। बहस बढ़ने पर सुरेंद्र फौजी नामक व्यक्ति ने लाइसेंसी पिस्तौल से दुकानदार पर गोली चला दी। घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस ने आरोपी को पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया।