सुप्रीम कोर्ट ने आर्मी ऑफिसर सैमुअल कमलेसन की याचिका खारिज की, कहा–सेना में अनुशासन सबसे ऊपर
देश की शीर्ष अदालत ने मंगलवार को ईसाई आर्मी ऑफिसर सैमुअल कमलेसन की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उन्होंने अपने नौकरी से निकाले जाने को चुनौती दी थी। कमलेसन को गुरुद्वारे में पूजा करने के आदेश को मना करने के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।