Supreme Court: सिर्फ बिल्डर नहीं जिम्मेदार अफसर भी नपेंगे, SC ने असुरक्षित भवनों के खिलाफ की गई कार्रवाई की मांगी रिपोर्ट
देशभर में अवैध और असुरक्षित इमारतों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, पटना और तमिलनाडु के नगर निगम अधिकारियों से खतरनाक भवनों के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है और निर्देशों का पालन नहीं होने पर सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है।