CJI सूर्यकांत बोले- सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाया जाना उचित कदम
सुप्रीम कोर्ट में बढ़ते लंबित मामलों और नए केसों की तेज रफ्तार को देखते हुए केंद्र सरकार ने जजों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने का फैसला किया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इस कदम का स्वागत किया है। इससे संवैधानिक पीठों के मामलों के निपटारे में तेजी आने और न्याय व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है।