रायबरेली में स्कूल जा रहे बच्चों की सुबह उस समय डर में बदल गई, जब एक शख्स ने गुस्से में स्कूल वैन पर हमला कर दिया। कुछ ही मिनटों में वैन के शीशे टूट गए और बच्चे चीखने लगे। इस घटना में दो छात्र घायल हो गए।
गोरखपुर में सोमवार की सुबह गोला उरुवा मार्ग पर बच्चों से भरी एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। घटना से अभिभावकों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गोरखपुर के ग्राम पंचायत बालापार स्थित कंपोजिट विद्यालय से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार को स्कूल में पढ़ने आया एक मासूम छात्र उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया जब स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर उसके ऊपर आकर गिर पड़ा।
रायबरेली के सेमरी चौराहा पर तेजाब से भरा ट्रक पलटने से पूर्व सैनिक की मौत हो गई, तीन छात्र घायल हुए। हादसे से इलाके में हड़कंप और शोक का माहौल है।