महराजगंज में करंट की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
बृजमनगंज के बंजरहा सोनबरसा गांव में सोमवार को गुड्डू नामक 39 वर्षीय मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। वह स्ट्रीट लाइट लगाने का काम कर रहा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।