कोल्हुई के लोग पहले हुए खुश, अब पड़े हैरत में; जानिये ये दिलचस्प मामला

कोल्हुई में स्ट्रीट और तिरंगा लाइट लगाने के लिए बनाये जा रहे फाउंडेशन को लेकर लोग हैरत में पड़े हुए हैं। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 10 January 2025, 8:34 PM IST
google-preferred

कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई कस्बे में पिछले एक हफ्ते से लोग हैरत में पड़े हुए है। कस्बा वासियों को एक खुशखबरी मिली कि कोल्हुई कस्बे में 9 मीटर ऊंचाई के 25 पोल लगवाए जा रहें है। जिस पर स्ट्रीट और तिरंगा लाइट लगेगी। पोल के लगने के बाद क़स्बे की खूबसूरती में चार चाँद लगा देगा।

यह सुनकर कस्बा वासियों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लेकिन अब स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए जो गड्ढे खोदे जा रहे हैं, उसे देखकर लोग हैरत में है। क्योंकि डिवाइडर के बीच पटे हुए मिट्टी के सहारे जो फाउंडेशन बनाया जा रहा है, उस पर इतनी ऊंचाई और भारी भरकम पोल टिकेगी कैसे? ये एक बड़ा सवाल है।

कोई घटना घटेगी तो कौन होगा इसका जिम्मेदार?

कोल्हुई कस्बे में 9 मीटर ऊंचाई वाले स्ट्रीट और तिरंगा लाइट के लिए बनाये जा रहे इस फाउंडेशन के सहारे भारी भरकम पोल टिकेगा कैसे? अगर कोई हादसा होगा तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? इस बात से हर कोई हैरान है।

हाइवे से जुड़े गांवों को हाइटेक करने का लक्ष्य

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा नगर पंचायत के तर्ज पर गांवों को हाइटेक करने में जुटे हुए है। ताकि हाइवे से सटे गांव सुंदर और स्वच्छ दिखे। जिसके लिए जिलाधिकारी दिन रात एक कर मेहनत भी कर रहे हैं।

इसी क्रम में कोल्हुई कस्बे की सुन्दरता बढ़ाने के लिए स्ट्रीट और तिरंगा लाइट का फाउंडेशन बनाया जा रहा है। जिसके सहारे 9 मीटर ऊंचा पोल खड़ा होना है लेकिन उसके निर्माण कार्य में जमकर मनमानी की जा रही है। जो आगे चलकर किसी बड़े हादसे को भी दावत दे सकता है।

Published : 
  • 10 January 2025, 8:34 PM IST

Advertisement
Advertisement