देवरिया में STF की बड़ी कार्रवाई: अपहरण की साजिश नाकाम, मुठभेड़ में बदमाश घायल
एसटीएफ गोरखपुर, एसओजी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े अपहरण और हत्या की साजिश को विफल कर दिया गया। महदहां चौराहे के पास छिपे तीन अंतरजनपदीय बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हुआ, जबकि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।