पुराने सिक्के से पैसा दोगुना करने का लालच, फिर रची ऐसी साजिश कि खुल गया पूरा खेल!
वाराणसी में पुराने सिक्कों के नाम पर लाखों रुपये की ठगी और वन्यजीव तस्करी के नाम पर लोगों को फंसाने वाले गिरोह का STF और वन विभाग ने पर्दाफाश किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मॉनिटर लिजर्ड के अंग, टाइगर के नाखून, नकदी और फर्जी पहचान पत्र बरामद किए गए हैं।