एसआरएन में बवाल: अस्पताल में डॉक्टरों और तीमारदारों के बीच खूनी बवाल, ओपीडी-इमरजेंसी ठप
प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में घायल महिला अधिवक्ता के इलाज को लेकर डॉक्टरों और तीमारदारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना के बाद डॉक्टरों ने ओपीडी और ट्रॉमा सेंटर बंद कर हड़ताल शुरू कर दी, जिससे हजारों मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।