उत्तराखंड का पहला GEN-Z पोस्ट ऑफिस: युवाओं के लिए स्मार्ट डाकघर की शुरुआत; इन सुविधाओं से लैस
पौड़ी में जीबी पंत प्रौद्योगिकी संस्थान में उत्तराखंड का पहला GEN-Z पोस्ट ऑफिस शुरू हो गया है। यह आधुनिक डाकघर युवाओं के लिए फ्री वाई-फाई, कैफेटेरिया, त्वरित सेवा डेस्क और विशेष वित्तीय सेवाएँ प्रदान करता है। छात्रों को स्पीड पोस्ट पर छूट और परामर्श शिविरों का लाभ मिलेगा।