CEC ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी का फिर हमला, ‘मैच फिक्सिंग’ का आरोप; चुनाव आयोग ने कहा- SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से
चुनाव आयोग को लेकर जारी विवाद के बीच राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार और बीजेपी पर फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जिजी थॉमसन से जुड़े एक दावे का हवाला देते हुए चुनावों में ‘मैच फिक्सिंग’ की बात कही। वहीं, चुनाव आयोग ने SIR को लेकर कहा है कि सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए। बीजेपी ने भी राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया है।