Bangladesh Protest: सोनभद्र में बांग्लादेश की घटना को लेकर उबाल, हिंदू संगठनों का जोरदार प्रदर्शन
बांग्लादेश में दीपू दास की हत्या के मामले को लेकर जिले में हिंदू संगठनों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन में उतरे और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही कथित हिंसा के खिलाफ कड़ा विरोध जताया।