सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी बने चर्चित गौड़, कार्यभार संभालते ही तय की प्रशासनिक प्राथमिकताएं
सोनभद्र जिले को नया जिलाधिकारी मिल गया है। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी चर्चित गौड़ ने जिले के 41वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचाने और प्रशासनिक पारदर्शिता को प्राथमिकता देने की बात कही।