लखनऊ में नेहा सिंह राठौर पर एक्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में, जानिए क्या है मामला
लखनऊ पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले पर सोशल मीडिया में की गई कथित भड़काऊ पोस्ट के मामले में शनिवार देर रात को लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को हिरासत में लिया है। लखनऊ पुलिस उनसे मामले के बाबत पूछताछ कर रही है।