Shivani Murder Case: ऑनर किलिंग से दहला पुलिस थाना, यूपी में हवालात के बाहर बेटी की गला रेतकर हत्या
यूपी के बांदा में बदौसा थाने के भीतर सुरक्षा के बीच एक पिता ने अपनी 19 वर्षीय बेटी शिवानी की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। प्रेमी संग भागकर शादी करने से नाराज पिता ने पुलिस के सामने ही इस खूनी वारदात को अंजाम दिया, जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है।