Dehradun News: विकास नगर में सीवर लाइन डालने में घपला, स्थानीय लोगों में आक्रोश
देहरादून के विकासनगर में नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे यूलिप परियोजना के कार्य को दिनकर विहार क्षेत्र के लोगों ने रविवार को बंद करा दिया। सीवर लाइन डालने में अनियमितता को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।