साहब मैं भूत नहीं, जिंदा हूं… महराजगंज के सरकारी सिस्टम ने जीते-जी मार डाला; अब लाठी टेक मांग रहे जीने का सबूत
महराजगंज जिले में सरकारी लापरवाही का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी रिकॉर्ड में दो जीवित बुजुर्गों को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद हो गई और अब उन्हें अधिकारियों के सामने खुद के जिंदा होने का प्रमाण देना पड़ रहा है।