SC का बड़ा फैसला, धर्म परिवर्तन कराया तो खत्म हो जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा; जानिये पूरा अपडेट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि धर्म परिवर्तन के बाद अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा समाप्त हो जाएगा। केवल हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म के लोग ही SC लाभ के पात्र होंगे। ईसाई धर्म अपनाने पर SC/ST एक्ट के तहत सुरक्षा और आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।