बाढ़ के बाद सोहगीबरवा में प्रशासन का एक्शन, प्रभावित गांवों में युद्धस्तर पर स्वास्थ्य-सफाई अभियान
महराजगंज के सोहगीबरवा क्षेत्र में बाढ़ के बाद हालात सामान्य करने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक अभियान शुरू किया है। तीन प्रभावित ग्राम पंचायतों में सफाई, स्वास्थ्य, पशुधन उपचार, राहत और क्षति आकलन का काम एक साथ चल रहा है।