गोरखपुर में मामूली विवाद बना हिंसा की वजह, घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला; हालत गंभीर
सहजनवां थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद दबंगों ने घर में घुसकर युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।