अग्नि परीक्षा का जिक्र और सोशल मीडिया पोस्ट… साध्वी प्रेम बाईसा की मौत केस में उठ रहे कई सवाल
जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। अस्पताल में मृत घोषित होने के घंटों बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट से ‘न्याय’ की मांग वाली पोस्ट सामने आई, पुराने वायरल वीडियो और अग्नि परीक्षा के जिक्र ने केस को और रहस्यमय बना दिया है।