रूस का शक्तिशाली युद्धपोत 28 साल बाद समुद्र में लौटा: S-400 सिस्टम से लैस, जानें ‘एडमिरल नखिमोव’ की खासियत
रूस ने 28 साल बाद अपने अत्याधुनिक युद्धपोत ‘एडमिरल नखिमोव’ को समुद्री परीक्षण के लिए व्हाइट सी में उतारा है। 28,000 टन वजनी यह क्रूजर S-400 एयर डिफेंस सिस्टम और 80 क्रूज मिसाइलों से लैस है। यह जहाज मैक 9 तक की रफ्तार वाली ज़िरकोन मिसाइल दागने और हाइपरसोनिक हमलों को रोकने की क्षमता रखता है।