गोरखपुर में खेत की जुताई बनी काल: रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में मातम
गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के भटौली गांव में खेत की जुताई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रोटावेटर में फंसकर युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने परिचित की खेत जुताई में मदद करने गया था, जहां संतुलन बिगड़ने से वह मशीन में गिर पड़ा।