Bihar Politics: RJD की यात्रा में तेजस्वी की कुर्सी पर कौन बैठा? चमके ये दो दलित नेता
RJD में संगठनात्मक संतुलन पर विवाद तब गहरा गया जब रोहिणी आचार्या ने तेजस्वी यादव की सीट पर संजय यादव के बैठने पर अप्रत्यक्ष नाराजगी जताई। फेसबुक पोस्ट शेयर कर उन्होंने पार्टी और परिवार दोनों में असहजता पैदा कर दी, जिससे आंतरिक राजनीति फिर से सुर्खियों में आ गई।