आतंकी साजिश का खतरा बरकरार: लाल कार में घूम रहा संदिग्ध आतंकी, हाई अलर्ट पर दिल्ली
दिल्ली में हुए लालकिला धमाके के बाद अब एक और खतरे की आशंका बढ़ गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध आतंकी लाल रंग की ईको स्पोर्ट्स कार में दिल्ली में घूमता नजर आया है। जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल से जुड़ा यह आतंकी फरीदाबाद से दिल्ली भागा था।