रणदीप हुड्डा बनेंगे पापा, पत्नी लिन लैशराम संग तस्वीर शेयर कर फैंस को दी Good News
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। रणदीप ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर कर इस खुशखबरी की घोषणा की। फैंस और सेलेब्स ने इस पर खुशी जताई और बधाईयां देने में जुट गए।