क्या आपको पता है? NCR में किस जिले के रहने वाले हैं यूपी के DGP राजीव कृष्ण, वेस्ट यूपी के कई कुख्यात बदमाशों का किया था एनकाउंटर
उत्तर प्रदेश को चार साल बाद स्थाई डीजीपी मिल गया है। 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को प्रदेश की पुलिस की कमान सौंपी गई है। गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) से जुड़े राजीव कृष्ण अपने सख्त प्रशासन, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और तकनीक आधारित पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं। नोएडा, मेरठ और आगरा में उनके कार्यकाल की कई पहलें आज भी चर्चा में हैं।