आखिर क्यों अचानक राजस्थान में करने पड़े स्कूल बंद, जानें क्यों लिए सरकार ने ये फैसला
राजस्थान में अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई को बारां, बांसवाड़ा, कोटा, डूंगरपुर, झालावाड़, भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक और चित्तौड़गढ़ में स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। रविवार को पाली, अजमेर और अन्य जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। विभाग ने कोटा, उदयपुर, जयपुर और अन्य क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना जताई है। 28-30 जुलाई को कई जिलों में तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है।