बिहार में महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, यहां रोकी गई ट्रेन; जगह-जगह थमा जनजीवन
बिहार में चुनाव आयोग की ओर से चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के विरोध में इंडिया महागठबंधन ने आज राज्यव्यापी चक्का जाम का एलान किया है। सुबह से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में राजद, कांग्रेस और वाम दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं।