CAQM का बड़ा फैसला… अब बिना Pollution Certificate नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर सख्ती शुरू हो गई है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि 1 अक्टूबर 2026 से बिना वैध PUC सर्टिफिकेट वाले वाहनों को पेट्रोल, डीजल और CNG नहीं मिलेगी। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों और पराली नियंत्रण को लेकर भी बड़े कदम उठाए गए हैं।