प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर; एयरपोर्ट पर उड़ानों के समय में बदलाव, ये नई प्रणाली होगी लागू
26 अक्टूबर 2025 से प्रयागराज एयरपोर्ट पर डीजीसीए की शीतकालीन समय-सारिणी लागू होगी। एलाइंस एयर और इंडिगो की कई उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है। यह परिवर्तन यात्रियों की सुविधा और मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है।