“पांच लाख दो, नहीं तो जेल भेज देंगे” वाराणसी में वसूलीकांड: पुलिसकर्मियों समेत छह पर FIR
वाराणसी के बड़ागांव निवासी एक व्यक्ति ने चार अज्ञात पुलिसकर्मियों समेत छह लोगों पर फर्जी मुकदमे में फंसाने और रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर सुरेरी थाने में अपहरण, लूट, जबरन वसूली समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसपी ग्रामीण को सौंपी गई है।