लाल किला ब्लास्ट चार्जशीट में बड़े खुलासे, जूते में छिपाया था बम का रिमोट; ऐसे रची गई थी साजिश
लाल किले के पास वाहन बम विस्फोट मामले में NIA की चार्जशीट से कई बड़े खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी उमर-उन-नबी ने जूते में रिमोट सिस्टम छिपाकर IED ब्लास्ट किया था। चार्जशीट में पार्किंग प्लान, विस्फोटक तैयारी और संदिग्ध गतिविधियों का जिक्र किया गया है।