सड़क किनारे लोहे के ग्रिल से लटका मिला शव, आधार कार्ड से हुई पहचान; इलाके में सनसनी
चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 19 के किनारे एक अधेड़ का शव दिशा-सूचक बोर्ड से लटकता मिला। मृतक की पहचान झारखंड के चतरा जिले के जोगियारा गांव निवासी 55 वर्षीय कारू भारती के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।