आगरा के राधा-कृष्ण मंदिर से लाखों की चांदी का छत्र चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस
आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र स्थित लॉयर्स कॉलोनी के राधा-कृष्ण मंदिर में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोर पीछे के रास्ते से घुसकर शिवलिंग पर चढ़ा तीन किलो से अधिक वजन का चांदी का छत्र ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।