नीतीश कुमार आज लेंगे राज्यसभा शपथ, बिहार में बदलेगा सत्ता समीकरण?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, 13 अप्रैल के बाद वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उनके इस कदम से बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है और नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।