टाटा ग्रुप में भूचाल! चेयरमैन के इस्तीफे के कुछ घंटे भीतर ही 44,000 करोड़ का नुकसान, देखें कौन सा शेयर कितना हुआ धड़ाम?
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के पद से इस्तीफे की खबर के बाद बुधवार को टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। TCS, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और तेजस नेटवर्क्स समेत कई शेयर दबाव में रहे। ग्रुप की कुल मार्केट वैल्यू में 44,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी आई।